फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 1520 शिक्षकोंं ने 51394 कॉपियां जांचीं, 35 हजार शेष

Fri, 29 Mar 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य बृहस्पतिवार को को चार केंंद्रों पर हुआ। 1520 शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को 51394 कॉपियों की जांच की। बोर्ड की ओर से करीब 5.5 लाख उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने के लिए आवंटित किया गया। अब तक लगभग पांच लाख से अधिक कापियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। डीआईओएस जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि करीब 35 हजार कॉपियों का मूल्यांकन शेष रह गया है।
विज्ञापन

शहर के जीआईसी, जीजीआईसी, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज और सेक्सरिया इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार, मूल्यांकन कार्य में 227 डीएचई और 2211 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। पांच डीएचई और 200 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें