बस्ती। महिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को सिद्धार्थनगर जिले की एक महिला एंटीजन टेस्ट में कोविड पॉजिटिव पाई गई है। महिला को तत्काल उसके गांव भेज दिया गया है। आरटीपीसीआर के लिए उसका नमूना ले लिया गया। सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने बताया कि एंटीजन टेस्ट में कोविड पॉजिटिव के बाद संक्रमित को दवा आदि देकर घर भेज दिया जाता है। यदि आरटीपीसीआर में भी इसकी पुष्टि होती है तो रिपोर्ट आगे दी जाती है। संवाद