नल्हियापुर में करंट से महिला की मौत
विक्रमजोत। छावनी क्षेत्र के नल्हियापुर में रविवार चार बजे टेलीविजन की स्विच आन करते समय 28 वर्षीय महिला को करंट लग गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नल्हियापुर की प्रेमा पत्नी मनोज कुमार रविवार को अपने कमरे में जाकर टेलीविजन आन करने के लिए जैसे ही स्विच पर हाथ रखा तभी तेज करंट का झटका लगा। उस समय घर के सभी लोग मौजूद थे। मगर उसे चिल्लाने तक का भी मौका नहीं मिला। चार वर्ष पहले प्रेमा व मनोज की शादी हुई थी। थानाध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि पति व पिता की उपस्थिति में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।