फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में आठ कर्मी अनुपस्थित मिले, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

निरीक्षण में आठ कर्मी अनुपस्थित मिले, नोटिस जारी
पीएचसी सल्टौआ के सघन उपचार केंद्र में गंदगी पर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
सल्टौआ। एसीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने पीएचसी सल्टौआ का औचक निरीक्षण किया। एसीएमओ सोमवार को दिन में तीन बजे अस्पताल पर पहुंचे। इसकी जानकारी होते ही वहां अफरातफरी मच गई। जांच-पड़ताल में अस्पताल में तैनात आठ कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन से एसीएमओ ने उपस्थित पंजिका मांगी। इसकी जांच की तो पता चला कि एएनएम गरिमा श्रीवास्तव महीनों से नहीं आ रही हैं, जबकि एएनएम शशिप्रभा, सरोज, एस लाल व ज्योति प्रजापति के अलावा आरबीएसके टीम के राजेश कुमार, संतोष कुमार, सरिता, सुनीता, पूनम दूबे, अनीता गौड़, विकास गौड़ व अजय कुमार बिना कारण बताए अनुपस्थित पाए गए। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद वे बाद दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण किए। फार्मासिस्ट आरआर शुक्ल से दवाओं के रख-रखाव व वैक्सीन के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वे सघन उपचार कक्ष में पहुंचे, यहां गंदगी देख नाराजगी जताई। उन्होंने कोल्ड चेन रूम व लेबर रूम, लैब का निरीक्षण करते हुए एएनएम कुसुम सिंह व अनुपम दूबे से प्रसव के बारे में जानकारी करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के प्रभारी जीएम त्रिपाठी ने एमसीटीएस प्रभारी मनोज कुमार को बुलाकर कुल जमा फॉर्म कीसंख्या की जानकारी ली। इस मौके पर अवनीश, राकेश चौधरी, शिव प्रसाद, ज्ञानमती, महबूब आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें