बस्ती। भाजपा के प्रबुुद्ध जन सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने राष्ट्र हित में प्रधानमंत्री मोदी की दोबारा सरकार बनाने का आवाह्न किया।
रविवार को स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज हाल में प्रबुुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बस्ती, संतकबीरनगर एवं सिद्धार्थनगर के विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक और कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मिशन 2019 को फतह करने के लिए सभी से लग जाने को कहा। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं के बारे में प्रचार-प्रसार की अपील की। विशिष्ठ अतिथि प्रशांत सिंह अटल ने कहा कि भाजपा बिना जाति, धर्म और वर्ण भेदभाव के कार्य करती है। गरीबों को आवास से लेकर महिलाओं को गैस कनेक्शन और आयुष्मान योजना उदाहरण हैं। प्रदेश प्रवक्ता ओपी मिश्रा ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की विचारधारा पर कार्य करती है। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है जिन्होंने अंत्योत्दय की अवधारणा दी। यही कार्य आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। विधि प्रकोष्ठ, बुद्धजीवी प्रकोष्ठ, शिक्षक प्रकोष्ठ, लघु उद्योग प्रकोष्ठ, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजकों ने कहा कि हमारी केन्द्र एवं प्रदेश की सरकारें सेवा भाव से विकासोन्ममुखी योजनायें तैयार करके गांव, गरीब, नौजवान, किसान एवं महिलाओं के उत्थान का कार्य कर रही हैं। इस दौरान विधायक दयाराम चौधरी, सतेन्द्र सिन्हा, अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, राम ललित चौधरी, राम सिंगार ओझा, राजेंद्र नाथ तिवारी के अलावा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष संध्या दीक्षित, यशकांत सिंह, सुशील सिंह, गजेन्द्र सिंह, राकेश श्रीवास्तव, चतुर्गुन राजभर, विवेकानंद मिश्र, अमृत वर्मा, नितेश शर्मा, सरोज मिश्र, नीलम श्रीवास्तव, अंजलि मिश्रा, अनिल पाण्डेय सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।