लो वोल्टेज से मिलेगी राहत, खर्च होंगे 196 करोड़
- जिले में दो हजार ट्रांसफार्मर दूर करेंगे समस्या
- एक लाख 1931 परिवारों को दिए गए हैं कनेक्शन
- 50 हजार परिवारों को मिला निशुल्क कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो।
बस्ती। जनपद में कई परिवार ऐसे हैं, जो बिजली जैसी सुविधाओं से वंचित हैं। इनके भी घर रोशन हो, इसके लिए सरकार की ओर से सौभाग्य योजना चलाई गई है। जिसके तहत एक करोड़ 23 लाख परिवारों को विद्युत कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य है।
लक्ष्य के तहत एक लाख 1931 परिवारों को लाभांवित किया गया है। लो-वोल्टेज की समस्या से निजात के लिए निगम की ओर से दो हजार ट्रांसफॉर्मर, विद्युत पोल व तार लगाए जाएंगे। इससे लोकल फाल्ट की समस्या भी खत्म हो जाएगी। दोनों पर196 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बीपीएल परिवारों को इस योजना के तहत निशुल्क कनेक्शन दिए जा रहे हैं। कनेक्शन के लिए उपभोक्ता 50 रुपये की मासिक किस्त भी दे सकता है, जो हर माह जमा करने पर 10 माह में पूरा हो जाएगा। यहां लगभग 50 हजार से अधिक बीपीएल परिवारों को निशुल्क कनेक्शन दिए गए हैं।
3 लाख 40 हजार उपभोक्ताओं को राहत
अधीक्षण अभियंता एमके अग्रवाल ने कहा कि पूरे जिले में 3 लाख 40 हजार उपभोक्ता हैं। कहा कि सौभाग्य योजना के तहत लोगों को कनेक्शन दिए जा रहे हैं। बताया कि अब तक 1 लाख 1931 हजार परिवारों को कनेक्शन दिया जा चुका है।