फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्योदय मेला व प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर (बस्ती)। रामनगर ब्लाक में शुक्रवार को पं. दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर तीन दिवसीय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ विधायक रूधौली संजय प्रताप जायसवाल ने किया।
विज्ञापन

विधायक ने दीन दयाल के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर जन प्रतिनिधि को अंतिम व्यक्ति के उत्थान का प्रयास करना चाहिए, जिससे सरकार की योजनाएं सफल हो सके। ब्लाक प्रमुख रामनरेश चौधरी ने भी उनके जीवन दर्शन पर चर्चा करते हुए उसे अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। बीडीओ मंजू त्रिवेदी ने कहा कि अंतिम व्यक्ति का विकास ही वास्तव में विकास की परिभाषा है। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। कार्यक्रम में बीडीओ ने विकास विभाग की ओर से संचालित योजनाओं पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उपनिदेशक सूचना मुरलीधर सिंह ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर जानकारी दी। इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष परमहंस शुक्ल सहित सभी ब्लाक कर्मी व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें