उ.प्र. मिनिस्टियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की बैठक शनिवार को नवीन कलेक्ट्रेट भवन में हुई। मुख्य अतिथि रहे प्रदेश के अध्यक्ष सुशील कुमार तिवारी ने कहा सरकार कलेक्ट्रेट कर्मचारियों की समस्याओं और उनके लंबित मांगों को लेकर उदासीन है। जिसके चलते सरकार को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है।
कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ पिछले काफी दिनों से कलेक्ट्रेट को मिनी सचिवालय घोषित करने की मांग कर रहा है, मगर सरकार पर इसका कोई प्रभाव ही नहीं हुआ। संघ नायब तहसील के पदों में 10 फीसदी प्रमोशन कलेक्ट्रेट कर्मियों में से करने, कलेक्ट्रेट संवर्ग को विशेष प्रतिष्ठा प्रदान करने और मौलिक मूल वेतन दो हजार के स्थान पर 2800 करने की मांग की जा रही है। जबकि इस मामले में राजस्व परिषद अपनी संस्तुति दे चुका है। बावजूद निस्तारित नहीं किया जा रहा है। ज्येष्ठ प्रशासनिक और मुख्य प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति सरकार नहीं कर रही है। कहा कि स्टाफ की कमी के चलते कार्य प्रभावित हो रहे हैं, फिर सरकार भर्ती नहीं कर रही है, जबकि हर साल बड़ी संख्या में लोग अवकाश ग्रहण कर रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश के संयुक्त मंत्री अशोक कुमार मिश्र, प्रांतीय प्रवक्ता आचार्य हनुमान मिश्र, फैजाबाद मंडल मंत्री संत प्रसाद सिंह, बस्ती जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार तिवारी, अब्दुल हक, दिग्विजय सिंह, रामकुमार पाल, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।