फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश परीक्षा में 15 सौ छात्र अनुपस्थित

Mon, 22 Feb 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जनपद गौतमबुद्घनगर के नोयडा स्थित विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए रविवार को राजकीय इंटर कालेज, राजकीय कन्या इंटर कालेज और सक्सेरिया इंटर कालेज में परीक्षा हुई। 14 ब्लॉकों के 3162 बच्चों ने आवेदन किया था। जिसमें 1539 बालिका और 1623 बालक शामिल रहे। 1662 बच्चे ही परीक्षा में शामिल हुए। 15 सौ बच्चों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया।
विज्ञापन


इस प्रवेश परीक्षा में उन परिवारों के बच्चों को शामिल किया जाता, जिनके मुखिया की सालाना आय एक लाख रुपए से अधिक न हो। इस स्कूल में जवाहर नवोदय विद्यालय की तरह बच्चों को पढ़ाई से लेकर खान पान और रहने की निशुल्क सुविधा मिलती है।

परीक्षा नियंत्रक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि संस्था एक बच्चें पर प्रतिवर्ष तीन लाख रुपया व्यय करती है। इस स्कूल में कांवेंट स्कूलों की तरह बच्चों को शिक्षा सहित अन्य सुविधाएं दी जाती है। तीनों केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा हुई। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन


परीक्षा को लेकर बच्चों और उनके अभिभावकों में खूब उत्साह देखा गया। परीक्षा शुरू से एक घंटा से अधिक पहले बच्चें और उनके अभिभावक परीक्षा केंद्रों के बाहर एकत्रित होना शुरू हो गए थे।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें