फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खोया पाया शिविर में 32 बच्चों समेत 150 बिछड़ों को अपनों से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। समाचार-पत्र वितरक जन कल्याण सेवा समिति की ओर से दुर्गा पूजा में लगाए गए शिविर में 32 बच्चों समेत लगभग 150 बिछड़ों को अपनों से मिलाया गया। जयप्रकाश गोस्वामी के संयोजन में शिविर का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि 35 वर्षों से यह सिलसिला जारी है।
विज्ञापन




संरक्षक डॉ. वीके वर्मा ने कहा कि खोया पाया शिविर की जरूरत हमेशा बनी रहेगी। बिछड़ों को मिलाना पुनीत कार्य है। मेला, पर्व, त्योहारों पर खोया पाया शिविर द्वारा जिस प्रकार से जयप्रकाश गोस्वामी और उनके साथी पूरी निष्ठा से सेवा देते हैं वह अनुकरणीय है।



शिविर को संचालित कराने में मुख्य रूप से रोली सिंह, प्रदीप सिंह पिंकू’ अनिल दुबे, ब्रह्मदेव यादव, सिद्धार्थशंकर मिश्र, बालकृष्ण तिवारी, रामअधार पाल, सीए अजित चौधरी, अंकुर वर्मा, नवीन पाल, दुर्गेश मिश्र आदि ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें