बस्ती। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने बृहस्पतिवार को संयुक्त अभियान चलाकर 15 वाहनों का चालान किया, जबकि नौ सीज किए। एआरटीओ प्रवर्तन सुरेश कुमार ने बताया कि ओवरलोडिंग, बिना परमिट और टैक्स बकाया वाले वाहनों की जांच की जा रही है।
जिन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, उसमें चार ट्रक, एक वैन, एक मैजिक, एक ट्रक ओवरलोड, दो स्कूल बस शामिल हैं। 1.25 लाख रुपये शमन शुल्क और 44 हजार रुपये टैक्स वसूला गया। संवाद