फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कुंभ मेले के लिए रोडवेज की 15 बसें रवाना

Tue, 14 Jan 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। प्रयागराज में महाकुंभ के आगाज पर रोडवेज डिपो से श्रद्धालुओं से भरी 15 बसें रवाना की गईं। रविवार से सोमवार तक बस अड्डे पर करीब एक हजार श्रद्धालु पहुंचें। इन यात्रियों को प्रयागराज पहुंचाने के लिए डिपो की 15 बसें लगाई गईं। उम्मीद जताई जा रही है आमदनी के लिहाज से यह अच्छी शुरुआत है।
आगे और भी बसों का इंतजाम डिपो को करना पड़ेगा। प्रयागराज भेजी जाने वाली बसों में अधिकतर कलवारी, संतकबीरनगर और गायघाट के लिए संचालित होती थीं। इन रूटों पर रोडवेज ने अन्य बसों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

कुंभ मेले का पहला चरण शुरू हो गया है, जो 27 फरवरी तक चलेगा। स्नान के लिए मेले में श्रद्धालुओं को ले जाने और वापस लाने के लिए डिपो ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

कुंभ मेला में बस्ती से 77 बसों को लगाया जाना है। इसके लिए बस्ती डिपो से शटल सेवा की 11 बसो को भी लगाया गया है। मेला का दूसरा चरण 24 जनवरी से सात फरवरी तक होगा और तीसरा चरण आठ से 27 फरवरी तक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें