मंडलीय चयन-ट्रायल में दौड़ लगाती धावक स्रोत विभाग
बस्ती। आठ से नौ सितंबर तक प्रयागराज में आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बुधवार को मंडलीय चयन-ट्रायल हुआ। शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। ट्रायल में सफल 15 खिलाड़ी विभिन्न रेस के जरिये चयनित हुए।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि ज्योति और मोनिका विश्वकर्मा 100 व 200 मीटर दौड़, पूर्वी सिंह 400 मीटर, सायमा खातून 800 मीटर, 1500 मीटर, ज्योति 1500 मीटर, 3000 मीटर, अरिष्का 3000 मीटर, सावित्री 100 मीटर हर्डल, शारदा 400 मीटर हर्डल, काजल भाला क्षेपण, अंशिका सिंह गोला क्षेपण, आशू चक्र क्षेपण, नंदनी लंबी कूद, ऊंची कूद, संजना मिश्रा चार गुणा 100 मीटर और रोशनी पाल चार गुणा 400 मीटर दौड़ में चयनित हैं।
वहीं, शिवांगी भाला फेक, प्रियांशी चक्र क्षेपण, उजाला लंबी कूद में आरक्षित श्रेणी में हैं। खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षक सुमन सिंह टीम मैनेजर हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि ट्रायल में सफल खिलाड़ियों को जगह दी गई है। बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।