चीनी मिल मजदूर संघ ने अपनी मांगो को लेकर डीएम को दिया ज्ञापन।
मिल प्रबंधन के इशारे पर जिला गन्ना अधिकारी गन्ना किसानों और मिल मजदूरों की खिलाफत कर रहे हैं। ऐसा आरोप लगाते हुए शिव शक्ति चीनी मिल मजदूर संघ के बैनर तले लंबे समय से आंदोलन कर रहे मजदूरों/कर्मचारियों ने मर्चा खोल दिया है। सोमवार को डीएम कार्यालय में प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। जिसमें डीसीओ रंजीत कुमार निराला पर कार्रवाई की मांग की गई है।
संगठन के मंत्री आशुतोष सिंह के नेतृत्व में भेजे गए ज्ञापन की प्रति मुख्यमंत्री, गन्ना आयुक्त, अध्यक्ष सहकारी गन्ना विकास समिति को भी भेजी गई। इनका कहना है कि नौ जून को
शुगर मिल चलाने के संबंध में शासन ने सूचना मांगा। 24 जून को जो आख्या भेजी गई उसमें गलत सूचना दी गई। उस सूचना में यह दर्शाया गया है कि बस्ती मिल बंद होने से बस्ती परिक्षेत्र के किसानों को कोई समस्या नहीं हुई। मिल नुकसान के कारण बंद की गई। जबकि ऐसा नहीं है। इस दौरान सुरेंद्र मिश्रा, राम उग्रह यादव, मंगल प्रसाद, राम जीत चौधरी आदि मौजूद रहे।