फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी स्थल स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर पहुंचे डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मंडी स्थल स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर पहुंचे डीएम
खरीद की गति बढ़ाने के डीएम ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/साऊंघाट। गेहूं क्रय की हालत पर नजर डालने बृहस्पतिवार को डीएम डॉ. राजशेखर अचानक मंडी स्थल पहुंच गए। वहां स्थितियों का जायजा लेते हुए उन्होंने केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम ने ऑनलाइन पंजीकृत किसानों से ही खरीदारी करने के निर्देश दिए। केंद्र पर तौल होते पाई गई। उन्होंने किसानों से भी बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद किसान रामदास, प्रभुनाथ चौधरी, अब्दुल कयूम, मदन मोहन मिश्रा, बृृजनंदन दास मिश्र ने कहा कि प्रत्येक दिन ढाई से तीन सौ क्विंटल की खरीदारी की जा रही हैं। एसएमआई संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि खरीदारी के बाद शाम पांच बजे ही लाभार्थी किसानों के खातों में रकम भेज दी जा रही है। साऊंघाट से अब तक 16 किसानों से 826 क्विंटल तथा सदर से 21 किसानों के 1105 क्विंटल गेहूं की खरीद पाई गई। डीएम ने दोनों क्रय केन्द्रों पर बोरा, नमी मापक यंत्र, कांटा, पंखा, पीने के पानी आदि को भी देखा। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर भी जांचा। किसानों के भुगतान स्टाक की जॉच करके तत्काल एफसीआई को गेहूं भेजने के निर्देश दिए। मंडी समिति क्रय केंद्र साऊंघाट पर मौजूद किसान समसुज्जोहा, जयपाल, बाबूलाल, केवलपति, रामदास, तारमोहम्मद, कुंवर कामेश्वर सिंह, राघवेन्द्र सिंह, उदयराज, अवध किशोर से भी डीएम ने स्थिति की जानकारी हासिल की। इस मौके पर जिला विपणन अधिकारी गोरखनाथ त्रिपाठी, जिला प्रबंधक पीसीएफ अमित कुमार चौधरी, जिला प्रबंधक पीसीयू सुधांशु श्रीवास्तव, जिला प्रबंधक यूपीएसएस कृष्णचन्द चौधरी, एसएमआई सदर सुभाष सिंह, मंडी सचिव राजितराम वर्मा, अभिषेक शुक्ल, अनिल सिंह राजाराम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें