शौचालय निर्माण में खराब प्रगति, सचिवों को नोटिस
एडीओ के जांच में मिलीं खमियां
अमर उजाला ब्यूरो
सल्टौआ। बेसलाइन में शामिल लोगों को शौचालय बनाने के लिए शासन प्रशासन शौचालय निर्माण के बाद उसकी जीओ टैग को ग्राम सचिवों को निर्देश है। इन दिनों गांवों में शौचालय का निर्माण का कार्य ठप पड़ गया है। इसका खुलासा तब हुआ जब सल्टौआ के एडीओ पंचायत ने अपनी टीम लगा कर गांवों में शौचालयों की जांच कराई। जांच में ग्राम पंचायत अमरौली शुमाली, टिनिच, आमा, संसारपुर, जगतापुर, बहेरिया, नेवादा, जगदीशपुर, चौकवा, उमरा खास, आहर, कोइलसा, रुद्रपुर, भितरी पचानू, मधवापुर, टिनिच शुक्ल, शिवपुर, बहरामपुर, पकरी भीखी, कोठिला, करमहिया, अजगौवा जंगल, छनवतिया, सिसवा बरुआर, पिपरा जप्ती, पचमोहनी, तेलियाडीह में शौचालयों के निर्माण की प्रगति खराब पाई गई। यह अलग बात है कि उक्त ग्राम पंचायतों को जिम्मेदारों ने पहले से ही ओडीएफ घोषित कर दिया और शौचालयों का निर्माण कराने जिम्मेदारी भूल गए। एडीओ पंचायत राजेश सिंह राठौर ने बताया शौचालय के निर्माण में खराब प्रगति मिलने के कारण सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।