फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने उठाई शौचालय व नाली निर्माण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं ने उठाई शौचालय व नाली निर्माण की मांग
विज्ञापन

बैठक का विरोध कर महिलाओं ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
साऊंघाट। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरवां धाम शिव मंदिर परिसर में शनिवार को खुली बैठक आयोजित हुई। इसमें ग्राम पंचायत कि महिलाओं ने शौचालय व नाली निर्माण की मांग उठाई। बैठक का विरोध करते हुए विभिन्न समस्याओं पर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। बाद में समस्याओं का समाधान शीघ्र करने के आश्वासन पर वे मानीं।
विज्ञापन

महिलाओं का आरोप था कि राशन कार्ड में नाम नहीं है। कई बार आवेदन के बाद भी अभी तक कार्ड नहीं बना। वृद्धा, विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है। तेनुई गांव में अधिकांश घरों में शौचालय नहीं होने से लोगों को खुले में शौच जाना पड़ता है। यही हाल नालियों का है। वर्षों से मरम्मत के अभाव में नालियां ध्वस्त हो गई हैं, जिससे घरों का गंदा पानी सड़क पर ही भरा रहता है। सफाई कर्मी के न आने से ग्रामीण मजबूरन खुद ही नालियां साफ करते हैं। कोटा की दुकान पर घटतौली की जा रही है। गांव की इंद्रावती, हसीना, शीला, राजमती, हलीम सहित अनेक लोगों ने बताया कि गांव में शौचालय के लिए कुछ दिन पूर्व गड्ढा खुदवाया गया है, लेकिन चार माह बाद भी प्रोत्साहन राशि नहीं मिली, जिसके कारण शौचालय निर्माण नहीं हो पा रहा है। प्रधान राम सुरेश ने बताया कि बजट न होने के कारण नालियों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। बजट के अभाव में शौचालय अधूरा पड़ा हुआ है। कहा कि अधिकांश को प्रोत्साहन राशि की प्रथम किस्त दे दी गई है। शौचालय निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। बीडीओ अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ग्राम पंचायत में समस्याओं के निस्तारण के लिए खुली बैठक का आयोजन कराया गया था। ग्राम पंचायत में जो भी समस्याएं बताई गई होंगी प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। शौचालय निर्माण के लिए जिन लोगों का बेसलाइन सर्वे में नाम था उन्हें प्रोत्साहन राशि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें