फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा रहेगा घंटे हाई अलर्ट

Fri, 27 Jul 2018 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीएम राजशेखर और एसपी दिलीप कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। सावन तेरस पर जलाभिषेक के लिए अनुमानित पांच लाख कांवड़ यात्रियों का रेला उमड़ने के अनुमान से प्रशासनिक मशीनरी की अभी से नींद उड़ी है। छह से नौ अगस्त के बीच चलने वाली कांवड़ यात्रा के 72 घंटे में हाई अलर्ट होगा। पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियां चौबीसों घंटे यात्रा मार्ग और कांवड़ियों के रुख के हिसाब से निगहबानी करेंगी। प्रशासन के अलावा पुलिस, नगर पालिका, विद्युत, चिकित्सा, अग्निशमन, आदि विभाग के अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। जो छह से नौ अगस्त तक बेहतर समन्वय के साथ 24 घंटे तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम राज शेखर ने यात्रा रूट और भद्रेश्वरनाथ मंदिर का दौरा किया।
एसपी दिलीप कुमार, सीडीओ अरविंद पांडेय, एडीएम, सीएमओ डॉ. जेएल कुशवाहा, अधिशासी अभियंता विद्युत एके सिंह व पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत के एएमए, सीओ सदर आलोक, ईओ नगर पालिका डा. मणि भूषण त्रिपाठी, एसएचओ कोतवाली और अन्य के साथ पहुंचे डीएम ने अधिकारियों को सहेजा।
मंदिर कमेटी से डीएम ने व्यवस्था को लेकर दायित्व बताया और अपेक्षित सहयोग के लिए तत्पर रहने का आश्वासन दिया। कहा कि मंदिर व जरूरी सभी साइटों को आवश्यक पार्किंग और सुरक्षा इंतजाम होना आवश्यक है। प्रकाश और पेयजल सुविधा छह अगस्त तक पूरी कर ली जाए। नगर पालिका और जिला पंचायत को अपने अधिकार क्षेत्र के हिसाब से सभी महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर पानी, रोशनी और सफाई सुविधा सुनिश्चित करें। सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग प्वाइंट्स चिह्नित किए गए हैं। डीएम ने सभी आवश्यक बैरिकेडिंग पांच अगस्त तक तैयार कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में नया ट्यूबवेल स्वीकृत
20 छोटे हैंडपंप हैं लेकिन सभी ऊपरी स्तर से पानी निकाल रहे हैं जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। ऐसे में डीएम ने भद्रेश्वर मंदिर के लिए आपात कालीन कोष से एक नलकूप स्थापित करने का की मंजूरी दी। जिससे पाने के पानी की 20 टोटियां लगेंगीं। इसे जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया है। ताकि सभी भक्तों को स्वच्छ और स्वस्थ पेयजल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें