फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलसड़ में करंट से महिला की मौत

विज्ञापन
बेलसड़ गांव में विलाप करते परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र के बेलसड गांव की महिला बृहस्पतिवार दोपहर बाद टेबल फैन लगाते समय करंट की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां को बचाने दौड़ी बेटी भी गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। माझा गांव निवासी रामदेव निषाद बेलसड़ गांव में सड़क किनारे मकान बना कर रहते हैं। उसी में कपड़े की दुकान भी संचालित करते हैं, जिससे परिवार का भरण-पोषण होता है। बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 2:00 बजे इनकी पत्नी सरोज टेबल फैन चलाने के लिए स्विच ऑन करने के लिए हाथ उठाया, उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गईं। चिल्लाने पर 14 वर्षीय बेटी मंजू छुड़ाने दौड़ी, लेकिन करंट के झटके से वह काफी दूर जा गिरी।
विज्ञापन


आग से झुलसकर विवाहिता की मौत
बभनान। सीमावर्ती जिला गोंडा के खोडारे थाना क्षेत्र के बजरिया मझौवा खास में विवाहिता की झुलसने से मौत हो गई। मृतका के भाई की तहरीर पर तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
खोड़ारे थाना क्षेत्र के खोजवा परसा गांव निवासी रंगीलाल ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी बहन कुसमा की शादी आठ वर्ष पहले बजरिया मझौवा खास निवासी कौशल के साथ हुई थी। उसके दो वर्ष का बेटा भी है। मंगलवार शाम पति कौशल, सास व ससुर हीरालाल तीनोें मिलकर बहन को जमकर मारे-पीटे। इसकी सूचना गांव वालों ने मुझे दी। जब तक मैं अपने बहन के घर पहुंचता उससे पहले ही तीनों ने मिलकर बहन के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर जलाकर मार डाला। इस बाबत थानाध्यक्ष खोडारे बृजेंद्र पटेल ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें