फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो... मार्डन मेस में पकेगी सेहत की खुराक

विज्ञापन
पुलिस लाइंस में बैठक करते डीआईजी रेंज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। 24 घंटे एक्शन मोड़ में रहने के लिए चुस्त-दुरुस्त होना पहली शर्त है। इसके लिए पौष्टिक भोजन, स्वच्छ आब-ओ-हवा, साफ पेयजल आदि को लेकर सजग रहना होता है। ऐसे में पुलिस की रसोई अत्याधुनिक होना जरूरी है। यह कहना है डीआईजी रेंज डॉ. राकेश शंकर का। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस में इसे लेकर दो घंटे तक विमर्श किया। डीआईजी ने बताया कि उनका पूरा जोर इस बात पर है कि जवानों को पौष्टिक व ताजा भोजन उपलनब्ध हो।
विज्ञापन

एसपी दिलीप कुमार, एएसपी पंकज की मौजूदगी में डीआईजी ने विशेष रूप से पुलिस मेस को सुविधा युक्त बनाए जाने पर जोर दिया। कहा कि आवासीय व्यवस्था को भी बेहतर बनाने की आवश्यकता है। इस दौरान सीओ सदर आलोक सिंह, सीओ लाइन शिव प्रताप सिंह के अलावा इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर, आरक्षी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी मौजूद रहे।

विवेचकों की लगाई क्लास
ट्रेनी दरोगा की तफ्तीश से संबंधित 22 जून के अंक में प्रकाशित अमर उजाला की खबर को संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार को डीआईजी ने विवेचकों की तगड़ी क्लास लगाई। प्रशिक्षणरत एसआई की विवेचनाओं की समीक्षा करने की हिदायत देते समय डीआईजी का तेवर तल्ख था। छह महीने या इससे अधिक समय से प्रचलित विवेचनाओं के निस्तारण के संबंध में थानावार समीक्षा की। विवेचकों को गंभीरता के साथ गुण-दोष के आधार पर निस्तारित करने का निर्देश दिया। विवेचना में रुचि न लेकर शिथिलता बरतने वाले विवेचकों के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें