फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड्डू खाने से कटया नवडीहा में नौ बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
लड्डू खाने से कटया नवडीहा में नौ बीमार
विज्ञापन


बभनान।
ग्राम सभा कटया नवडीहा में लड्डू खाने से एक ही परिवार के नौ सदस्य फूड प्वाइजनिंग के शिकार होकर अस्पताल पहुंच गए। सभी को आनन-फानन पहले पीएचसी हलुआ ले जाया गया, जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने गौर सीएचसी के लिए रेफर कर दिया। यहां सभी का इलाज चल रहा है।
सोमवार शाम मुंबई से लौट रहे परिवार के सोनू घर के बच्चों के लिए बभनान बाजार से लड्डू खरीद लिए। घर आने पर परिवार के लोगों ने लड्डू खाया। मंगलवार सुबह बादल (3) पुत्र अवधेश कुमार, साधना (17) पुत्री अवधेश कुमार, अनीता (28), विष्णु (8) पुत्र अवधेश कुमार, विकास (6), जितेंद्र कुमार, दिव्या ( 3) जितेंद्र कुमार, कुमकुम देवी (30) पत्नी सत्येंद्र कुमार, रोशनी (10) पुत्री सत्येंद्र कुमार, जनक नंदिनी (15) पुत्री अवधेश कुमार जैसे-जैसे लड्डू खाए कि कुछ ही देर बाद उल्टी-दस्त शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में पूरा परिवार इसका शिकार हो गया। यह जानकारी गांव वालों को हुई तो लोग आनन-फानन निजी साधन से सभी को लेकर पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलुआ पहुंचे। जहां डॉक्टर अजीत कुमार कुशवाहा ने इलाज करने के बाद गंभीर स्थिति देख सभी को गौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर कर दिया। सीएचसी पहुंचते ही प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आनंद कुमार मिश्र, डॉक्टर अमरजीत चौरसिया, डॉक्टर नफीस अहमद खान, फार्मासिस्ट गुलाब चंद वर्मा पूरी टीम के साथ लग गए। कुछ ही देर बाद सभी की हालत में सुधार शुरू हो गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद ने बताया कि स्थिति कंट्रोल में है। फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं। इसके लिए पूरी तरह से दुकानदार ही जिम्मेदार है। लड्डू की क्वालिटी अच्छी न होने पर उसे नष्ट कर देना था। समय रहते सभी का इलाज शुरू हो गया। अन्यथा की स्थिति में घटना बड़ी हो सकती थी। उन्होंने कहा कि ऐसे दुकानदारों को चिह्नित करके कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार पर कार्रवाई की मांग
कटया नवडीहा गांव में लड्डू खाने से एक ही परिवार के नौ लोग बीमारी की चपेट में आ गए। इसको लेकर परिवार और आसपास के लोगों में काफी गुस्सा है। बीमारी की चपेट में आए सत्येंद्र कुमार और राम शब्द ने कहा कि इसके लिए सीधे तौर पर दुकानदार ही जिम्मेदार है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। इन लोगों ने कहा कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम और स्वास्थ्य विभाग को पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें