फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते को लेकर उपजा विवाद सुलझा

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते को लेकर उपजा विवाद सुलझा
विज्ञापन


विक्रमजोत।
छावनी थाना क्षेत्र के मलौली गोसाईं गांव में रामलीला समिति और ताजियादारों के बीच रास्ते को लेकर विवाद था। संयोगवश इस बार ताजिया और मंदिर पर आयोजित रामलीला एक ही समय पर आयोजित किए जाएंगे। इसी रामलीला स्थल से ताजिया गुजरेगी। इन स्थितियों के चलते यहां तनाव व्याप्त हो गया था, मगर मंगलवार को दोनों पक्षों ने थाने पर पहुंच कर वार्ता की। इसका हल निकाल लिया। थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी और क्षेत्रीय गणमान्यों ने दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराया।
थाना क्षेत्र के मलौली गोसाई गाँव के मध्य तिराहे पर ही हनुमान मंदिर स्थित है। यहां पर हर वर्ष कि भांति दुर्गा पूजा का आयोजन 21 सितम्बर से होना है और संयोग से मुहर्रम की ताजिया के जाने का रास्ता मंदिर से सटा है। रामलीला मंचन के समय ही इसी रास्ते से होकर ढोल-तासे बजाते मुसलमान मातम मनाते कर्बला तक जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय के अकीदतमंदों का मानना है कि रामलीला स्थल के पास से महिलाएं, पुरुष व बच्चे गुजरेंगे तो कोई अप्रिय घटना न घटे। ऐसे में ताजिया के लिए रास्ता दिया जाए। वहीं, दूसरी ओर रामलीला समिति कि मांग थी कि कार्यक्रम देखने बड़ी संख्या में दर्शक शाम से ही आकर सड़कों पर बैठ जाते हैं उनको हटाकर मातमी रास्ता देने से तनाव फैल जाएगा। विरोधाभासी स्थिति होने के कारण तनाव बढ़ गया था। मामला थाने पर पहुंचा तो दोनों पक्षों के साथ गणमान्यों ने घंटों माथापच्ची के बाद मामले को हल कर लिया। तय हुआ कि मातमी जुलूस के लिए तीन फीट का रास्ता दिया जाएगा, जिससे वे नौ बजे के पहले गुजरेंगे। इसके बाद रामलीला का मंचन शुरू होगा। मातमी जुलूस बगैर शोर-शराबा के मंदिर के पास से गुजरेगा। वार्ता में मिर्जा इम्तियाज खाँ, विनोद सिह, रविन्द्र सिंह बीडीसी, तेजबहादुर सिंह, रामदयाल, मुहम्मद चूने प्रधान, त्रिवेनी प्रसाद पटवा, राजवन्त दूबे, खादिम मिर्जा, प्रेम बाबू, सतीश सिंह, नरेन्द्र देव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें