फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा न फहराने पर हेड मास्टर सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
तिरंगा न फहराने पर हेड मास्टर सस्पेंड
विज्ञापन


बस्ती।
सरकारी स्कूल के एक हेड मास्टर को 15 अगस्त के दिन स्कूल में झंडारोहण न करना महंगा पड़ा। शिकायत और जांच के बाद बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने अनवर अली को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के दिन जहां पूरा देश घरों, सरकारी एवं प्राइवेट कार्यालय सहित स्कूलों में ध्वजारोहण कर खुशियां मना रहा था, वहीं, दुबौलिया ब्लॉक के पकड़ी चौहान स्थित एक ऐसा भी प्राथमिक विद्यालय रहा, जहां के हेड मास्टर ने तिरगंा ही नहीं फहराया, जबकि बच्चे स्कूल पहुंचे। बाद में पता चला कि समय बीतने के बाद ध्वजारोहण हुआ मगर झंडे को समय से पहले दस बजे ही उतार दिया गया। इसकी शिकायत गांव वालों ने की। इस पर बीईओ दुबौलिया ने जांच की और शिकायत सही पाए जाने की रिपोर्ट बीएसए को दी। इसपर बीएसए ने 21 अगस्त को हेड मास्टर अनवर अली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। हेड मास्टर को दुबौलिया बाजार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय से संबद्ध कर दिया। यह पहला मौका है जब किसी हेड मास्टर को तिंरगा न फहराए जाने के कारण निलंबित होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें