भानपुर। तहसील क्षेत्र के धवाय ग्राम पंचायत के बलदान डीह पर बुधवार की शाम चार बजे चौहान बस्ती में बने फूस की झोपड़ियों में अचानक लगी आग से आस पास बनी कई झोपडियां देखते ही देखते जलकर राख हो गई। उसमे रखा गृहस्थी का सारा सामान व कृषि यंत्र जलकर नष्ट हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर भानपुर व रुधौली से पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने कडी मेहनत कर आग पर काबू पाया। आगलगी की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल मंटूशर्मा व वीरेंद्र चौधरी ने आग से हुई क्षति का आंकलन कर रिर्पोट तहसील को भेजी।
लेखपाल ने हादसे में 14 लोगों के आवासीय झोपडी व उसमे रखे गृहस्थी के सामान व कृषि यंत्र जलने से करीब 15 लाख की अनुमानित क्षति बताई है।आग से गांव के विक्रम, बुधई, बृजभान, रामप्रताप, लवकुश, धूपा देवी, हरिप्रकाश, रामरुप, सरिता देवी, उर्मिला, उदयभान, राम सुधार, रामकृष्णा, संदीप कुमार, राम बुझावन की झोपडी जली है।
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक शशिभूषण पांडेय ने बताया कि पीडित परिवारों को कोटेदार के सहयोग से राशन बटवाया जा रहा है। रिपोर्ट तहसील के आपदा कार्यालय को भेजी जा रही है।