फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 84 सड़कों पर खर्च होंगे 13.26 करोड़, टेंडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय निर्माण खंड की तरफ से जिले की 84 सड़कों (63 किमी) की मरम्मत और नवीनीकरण पर 13.26 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। दो माह पहले इन सड़कों के प्रस्ताव शासन को भेजे गए थे। 15 दिन पहले इनकी स्वीकृति मिली थी, अब टेंडर की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। सभी सड़कों के लिए निविदा निकाल दी गई है।
विज्ञापन

जिले में सड़कों का जाल बिछ जाने से आवागम काफी सुगम होगा। राहगीर आसानी से गंतव्य तक सफर कर सकेंगे। एक्सईएन इं. संजीव कुमार ने बताया कि हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के 84 छोटे मार्गों के नवीनीकरण और मरम्मत संबंधी कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। 25 फरवरी तक टेंडर फाइनल होने के बाद नामित फर्म के लिए वर्कआर्डर जारी किया जाएगा, इसमें 84 सड़कें शामिल हैं। विक्रमजोत जरवापुर मार्ग के किमी. तीन बलराम प्रजापति के घर से तालागांव छोटका पुरवा संपर्क मार्ग, कलानी मार्ग, विक्रमजोत नहरपट्टी मार्ग, पुरेनाथ पैकोलिया मार्ग, कोहल पिचमार्ग, खतमसराय मार्ग, कालीनदी मार्ग, विक्रमजोत हुसैनिया, हरेवा शुक्ल समेत 84 मार्ग पर कार्य होगा।
विज्ञापन

बताया कि नामित फर्म को दो माह में कार्य करना होगा। इसकी निगरानी जेई और सहायक अभियंता की टीम नियमित करेगी ताकि गुणवत्ता ठीक रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें