फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: 132 विद्यालयों को बनाया परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा: 132 विद्यालयों को बनाया परीक्षा केंद्र
विज्ञापन

बस्ती। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने कहा कि सूबे के सभी 75 जिलों का रविवार को बोर्ड की वेबसाइट पर सूची अंतिम रूप से अपलोड कर दी गई है। जिले में कुल 132 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए इस बार वेबकास्टिंग होगी जिसका कंट्रोलरूम डीआईओएस कार्यालय में स्थापित किया जा सकता है। जिले में कुल 382 विद्यालय हैं जिसमें 23 राजकीय, 70 सहायता प्राप्त और 289 वित्तविहीन स्कूल हैं। बोर्ड ने परीक्षा कराने के लिए 117 केंद्र प्रस्तावित किया था, जिस पर 16 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई थी। लगभग सौ विद्यालयों ने आपत्तियां दर्ज कराईं। आपत्तियों का निस्तारण जिला स्तरीय समिति टीम बनाकर किया। जिसके बाद कुल 132 परीक्षा केंद्र की सूची बनी। जिसे माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। पिछले सत्र में 138 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस सत्र में कुल 80,900 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। जिसमें हाई स्कूल में 42017 तथा इंटरमीडिएट में 35659 छात्र-छात्राएं हैं। जो पिछले सत्र की तुलना में 4172 कम हैं। जिससे कारण पिछले सत्र के अपेक्षा छह केंद्र कम बनए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक कक्ष में वॉइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा एवं रिकॉर्डिंग के लिए डीवीआर और राउटर डिवाइस लगाने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें