फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवंटन के इंतजार में पांच करोड़ का शापिंग कांप्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
आवंटन के इंतजार में पांच करोड़ का कांप्लेक्स
विज्ञापन

- नगर पंचायत के पटेल नगर वार्ड में है शॉपिंग कांप्लेक्स
- सैकड़ों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हुआ था निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। नगर पंचायत बभनान में बनकर तैयार हुई नवीन फल-सब्जी के लिए निर्मित कांप्लेक्स आवंटन के इंतजार में है। निर्माण के एक वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी इसका आवंटन क्यों नहीं किया जा रहा है यह सवाल अब खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत बभनान के वार्ड संख्या दो पटेल नगर मे बभनान-गौर मार्ग पर शॉपिंग कांप्लेक्स का निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष 2014-15 में चार करोड़ 93 लाख की लागत से शुरू किया गया। योजना में कुल 66 दुकानें बना दी गई हैं। दुकानों में शटर तक लगवाया जा चुका है। कांप्लेक्स के बीच में एक बड़ा सा शेड़ भी बनाया गया है। शौचालय व पेशाब घर से लैस इस कांप्लेक्स में विद्युत का भी प्रबंध किया गया है। चार-चार बैटरी वाले छह बड़ी सोलर लाइट स्थापित की गई है। वहीं विद्युत से चलने वाले दो बड़े-बडे हाईमास्ट लाइट भी परिसर में मौजूद हैं। इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी शैलेंद्र सिंह का कहना है कि अभी ही मुझेे यहां का चार्ज मिला है। चुनाव के बाद इसे नियमबद्ध तरीके से आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें