फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग को पीएम ने दिलाया संवैधानिक दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
आयोग को पीएम ने दिलाया संवैधानिक दर्जा
विज्ञापन

पिछड़ी जातियों को भाजपा ने दिया सम्मान : चिरंजीव
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। प्रधानमंत्री के प्रयासों से भाजपा ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाकर पिछड़ी जातियों का सम्मान बढ़ाया है। परिवार मूलक योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में मोर्चा के कार्यकर्ता प्राणपण से जुटें। यह कहना है आयोग के प्रदेश महामंत्री चिरंजीव चौरसिया का। वह मंगलवार को भाजपा कार्यालय सभागार में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कामकाजी बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

संगठनात्मक विषयों और आगामी योजनाओं पर भी उन्होंने चर्चा की। चौरसिया ने रचनात्मक व उप जाति प्रमुखों के सम्मेलन का सुझाव देते हुए कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी की सरकार ने जितने कार्य अब तक किए हैं उतना किसी राजनीतिक दल ने सत्ता में रहते हुए नहीं किया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने कहा कि पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दे रहे हैं। सरकार सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र को लेकर कार्य कर रही है। भाजपा सरकार का मानना है कि पिछड़े वर्ग के लोगों का जीवनस्तर को उठाने में परंपरागत उद्योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने पिछड़ों, वंचितों के लिए कोई कार्य नहीं किया था। वर्तमान सरकार ने ऐसे गांवों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित कराने का काम किया है। इस मौके पर शिवनाथ चौधरी, कुंदन वर्मा, ओमप्रकाश ठाकुर, भाष्कर निषाद, संजय चौधरी, जनार्दन चौधरी, यादव राम यादव, सोमई निषाद, नीरज प्रजापति, दिलीप शर्मा, राम जतन राजभर, राम आशीष चौधरी, नन्दलाल गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें