फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जिलों के बीच फंसे, आंदोलन की धमकी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो जिलों के बीच फंसे, आंदोलन की धमकी दी
विज्ञापन


कुदरहा।
ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत चकिया के लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। बस्ती और संतकबीरनगर के बीच फंसे गांव वालों ने योजनाओं का लाभ नहीं मिलने पर सदर तहसील में प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। कहा कि राजस्व गांव भरवलिया उर्फ टिकुईया को संतकबीरनगर से अलग कर बस्ती में शामिल किया जाए।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम प्रधान गेंना देवी के नेतृत्व में सदर तहसील पहुंचे लोगों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मांग की कि राजस्व ग्राम भरवलिया उर्फ टिकुईया को संतकबीरनगर से अलग कर बस्ती में शामिल किया जाए। इससे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। कहा कि 11 सितंबर तक समस्याओं का समाधान न हुआ तो 12 को रामजानकी मार्ग पर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। चकिया निवासी राजेश यादव ने तहसीलदार सदर को बताया कि राजस्व ग्राम भरवलिया उर्फ टिकुईया अभिलेखों में संतकबीरनगर में दर्ज हो गया है किंतु वह विकास कार्यों की दृष्टि से कुदरहा से संबंधित है और राशन आदि बस्ती जिले से ही मिलता है। लोग उपेक्षा और भ्रम के शिकार हैं। मांग की कि भरवलिया उर्फ टिकुईया को बस्ती जनपद में शामिल कर योजनाओं को लाभ दिलाया जाए। कहा कि अप्रैल 17 से ही राशन नहीं मिल पा रहा है। कोटेदार साधू शरन यादव ने कहा कि आप लोग संतकबीरनगर के हैं। अब यहां से नहीं मिलेगा। जबकि संतकबीर नगर से कोई जवाब नहीं मिलता। ग्रामीणों को बस्ती जनपद का ही राशन कार्ड दिया गया है। इस दौरान कुन्ता, सुभावती, बुझावन, शिवमूरत, प्रहलाद, जलधारी, मालती, कल्पनाथ, सियाराम, सन्तराम, रतिराम सिंह, बाल गोविंद, टेकई, राम हित, रुमाले, आदर्श कुमार, रवि प्रकाश, रामदेव, सुमित्रा, ऊषा, रामकेश, अब्दुल हक, दिनेश, जानकी, सुभागी, बाबूलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें