बस्ती। संयुक्त शिक्षा निदेशक संतराम सोनी से शुक्रवार को बीएसए कार्यालय और शहर के चार विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सबसे खराब स्थित बीएसए कार्यालय, खैर इंटर कालेज और किसान इंटर कालेज की रही। बीएसए कार्यालय में तो सहायक वित्त लेखाधिकारी सहित एक साथ 13 कर्मी बिना किसी सूचना के गायब मिले। निरीक्षण के 15 मिनट बाद बीएसए अचानक हाजिर हुए। इस कार्यालय में अधिकारियों और कर्मियों के गैर हाजिर रहने की जानकारी जेडीई को अखबारों के माध्यम से नियमित मिल रही थी। खैर इंटर कालेज के सारे शिक्षक मैदान में धूप में गप्प लड़ाते मिले। वहीं किसान इंटर कालेज में अत्यंत दयनीय स्थित मिली। इसके लिए दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों का तबादला मंडल के अन्य जनपदों में करने की बात कही। जेडीई ने कहा कि ऐसा लगता है कि डीआईओएस और बीएसए अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक तरीके से नहीं कर रहे हैं।