फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेले में 125 गोल्डन कार्ड बने, 27 गर्भवती रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोग्य मेले में 125 गोल्डन कार्ड बने, 27 गर्भवती रेफर
विज्ञापन

बस्ती। जिले में रविवार को 39 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में 1351 मरीजों का इलाज हुआ। इनमें से विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 20 को जिला अस्पताल और 27 गर्भवती को महिला अस्पताल रेफर किया गया।
कार्यक्रम में 216 लोगों के कोविड-19 के नमूने भी लिए गए। एसीएमओ डॉ. फखरेयार ने बताया कि मेले में 125 गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं। ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से मुहैया हों, उसके लिए शासन ने कमर कस ली है। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों और विशेषज्ञों की टीम पहुंच कर मरीजों का इलाज कर रही है। इस दौरान विशेष रूप से बीमारों को विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाने के लिए रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मौके पर ही विभिन्न बीमारियों की दवाएं भी चिकित्सक उपलब्ध करा देते हैं। गांव के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए मौके पर ही एंटीजन टेस्ट भी कराया जाता है। इसी कड़ी में रविवार को जिले में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 569 महिलाएं, 657 पुरुष तथा 126 बच्चों का चिकित्सकों ने इलाज किया। इस दौरान दिन भर स्वास्थ्य विभाग की टीम केंद्रों पर निरीक्षण करती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें