फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पीएम आवास के लिए 1.23 लाख लाेगों ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से लाभान्वित कराने के लिए हुए सर्वे में 1.23 लाख लोगों ने आवेदन किया। इसमें 25098 ऐसे लाभार्थी हैं जिन्होंने सेल्फ सर्वे (स्व सर्वेक्षण) कर विवरण अपलोड किया है। अन्य का सर्वे विभाग की ओर से लगे कर्मचारियों ने किया है।
विज्ञापन

अब पात्रता की जांच को जिला स्तरीय कमेटी करेगी। इसके बाद सूची फाइनल होगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जनवरी से जून तक आवेदन और सेल्फ सर्वे का कार्य हुआ। इसके बाद शासन से आदेश आने के बाद एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक दोबारा साइट को खोला गया। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक करीब 1,23,919 लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया है। इसमें करीब 25,098 लोगों ने विभागीय वेबसाइट पर जाकर स्वयं ही आवेदन किया और सेल्फ सर्वे विकल्प में जाकर खुद ही सत्यापन कार्य भी पूरा किया।
सेल्फ सर्वे का विकल्प पहली बार शुरू किया। उधर, विभाग की ओर से लगाए गए कर्मियों की टीम ने गांव-गांव जाकर लाभार्थियों के सर्वे और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की। इसमें अगर ब्लॉकों के आंकड़ों की बात की जाए तो सबसे अधिक आवेदन गौर ब्लॉक में हुए हैं।
विज्ञापन

सत्यापन के बाद सूची होगी जारी : चालू वित्तीय साल के लिए लक्ष्य के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ के लिए किए गए आवेदन की जांच होगी।
सत्यापन के बाद ही पात्रों को ही लाभ मिल सकेगा। इसको लेकर अब सत्यापन कार्य शुरू कराया जाएगा। इसके बाद पात्रों की सूची तैयार कर उन्हें आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें