फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

परसा जाफर चौराहे के पास बुधवार की रात हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
सांऊघाट। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के परसा जाफर चौराहे के समीप बुधवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कनैली निवासी वीरेंद्र कुमार (32) पुत्र बहाऊ बुधवार की रात जिला मुख्यालय से मजदूरी करके साइकिल से घर कनैली लौट रहे थे। वह परसा जाफर चौराहे से जैसे ही आगे बढ़े थे कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस हादसे में वीरेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुरानी बस्ती पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जेब में मिले कागजात के आधार पर पहचान हुई। घर वालों को हादसे की जानकारी दी गई। पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने बताया कि मृतक के भाई देवेंद्र की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें