फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन गंगा में डूबी शाम, दिन भर सुंदरकांड

विज्ञापन
विज्ञापन
बालाजी का भव्य शृंगार किया
विज्ञापन

बस्ती। शहर के बालाजी प्रकाश में सोमवार को बालाजी महराज का हवनोत्सव हुआ। भजन गंगा में श्रद्धालुओं ने गोता लगाई तो दिन भर सुंदरकांड से वातावरण गूंजा। दोपहर में बालाजी महराज का भव्य शृंगार किया गया। रात में आरती के बाद महाप्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन

दस बजे सुंदरकांड पाठ की शुरुआत संदीप दीक्षित व उनके साथियों ने किया। दोपहर बारह बजे पं. चंद्रशेखर त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ हवन कराकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। चार बजे तक हवनोत्सव के बाद बारी आई भजन संध्या की तो बालाजी महराज को संदीप दीक्षित ने अपनी स्वर लहरी बिखेर कर आवाज दी। इसके बाद सुखदेव मल्होत्रा, निखिल साहू, गौरव तुलस्यान ने बारी-बारी से बालाजी के चरणों में भजन प्रस्तुत किया। भजन गायकों ने इस दौरान पाकिस्तान को लंका के तर्ज पर फूंकने के लिए हनुमान जी का आह्वान किया। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक विवेक गिरोत्रा, सुजाता गिरोत्रा, संजय गाडिया, पूनम गाडिया, अधिवक्ता रामेंद्र श्रीवास्तव, शैलेष गोयल, पंकज नंदा, महेंद्र मद्धेशिया, गोपाल अग्रवाल, आलोक गोयल, संतोष सिंह व मनोज श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें