फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी पर परिवहन निगम की तैयारी फुस्स

Sun, 26 Aug 2018 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
बस में चढ़ने के लिए यात्रियों की लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। शासन ने परिवहन निगम में राखी पर्व पर महिलाओं की यात्रा फ्री कर दी थी। पर्व पर निगम ने खूब तैयारी के कसीदे काढ़े थे, मगर ऐन वक्त पर निगम की व्यवस्था फुस्स हो गई। रविवार को जब मौसम तल्ख था और महिलाएं राखी के लिए विभिन्न स्थानों के लिए यात्रा के लिए पहुंची तो लोगों को उमस भरी गर्मी घंटों तक रोडवेज परिसर में बसों का इंतजार करना पड़ा। छिटपुट बसें आती भी थीं तो उसमें इतनी भीड़ हो जा रही थी कि खड़ा होना भी दूभर था। दिन भर यहां स्थिति खराब रही।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने राखी पर तैयारी के तहत विभिन्न रुटों पर बसों को लगाया था, मगर गोरखपुर व लखनऊ के लिए सर्वाधिक बसें चलाई गईं। सिद्धार्थनगर के लिए भी यहां से तमाम बसें भेजी जा रही थीं। सुबह तो स्थिति सामान्य थी, मगर जब राखी का समय हुआ और अपने-अपने मायके जाने के लिए महिलाएं रोडवेज पहुंची तो पता चला कि यहां अभी कोई बस नहीं है। ऐसे में थोड़ी ही देर में यहां भीड़ एकत्रित हो गई। बावजूद इसके निगम यात्रा के लिए बसों का इंतजाम नहीं कर पाया। बीच-बीच में छिटपुट बसें विभिन्न स्थानों से आती तो थीं, मगर यह फुल होती थीं। ऐसे में बसों में घुसने के लिए भी यात्रियों को धक्का मुक्की करनी पड़ी। देर शाम तक यह स्थिति बरकरार रही। रोडवेज परिसर में इसे लेकर कई महिलाओं से बस चालकों व परिचालकों से नोकझोक भी हुई।
गोरखपुर मायके जाने के लिए रोडवेज पहुंची मनहनडीह की गूंजा सोनकर ने बताया कि वह सुबह दस बजे से यहां खड़ी हैं। जिस बस में जाओ कंडक्टर यह कहकर मना कर रहे हैं कि यह गोरखपुर नहीं जाएगी। ढाई तीन घंटे बीत चुके हैं, मगर बस नहीं आई है।
विज्ञापन

गोरखपुर को जाने के लिए बस का इंतजार कर रहीं रेनू ने कहा कि निगम की व्यवस्था पूरी तरह फेल है। यहां सैकड़ों यात्री हैं, मगर निगम के पास बस है ही नहीं। तीन चार घंटे में जो भी एकाध बस आई वह फुल थी। अब कैसे भाई को राखी बांधने जाएं समझ में नहीं आ रहा है। विक्रमजोत निवासी साकेत जायसवाल ने कहा कि पूरी व्यवस्था फेल है। राखी पर फ्री क्या पैसा देकर भी सफर संभव नहीं है। परिवहन विभाग के पास यात्रियों के लिए कोई इंतजाम भी नहीं है। यहां तो परिसर में बैठने तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। धरुआपुर गांव निवासी रेनू जायसवाल कहती हैं कि वे करीब चार घंटे से छोटे-छोटे बच्चों के साथ रोडवेज परिसर में घूम रहीं है। यहां बस का तो इंतजाम है नहीं, बैठने व पेयजल की भी व्यवस्था नहीं है। एआरएम रोडवेज छोटेलाल ने कहा कि थोड़ी अफरा-तफरी रही क्योंकि त्योहार के चलते भीड़ बढ़ गई थी। फिलहाल अब स्थिति नियंत्रण में आ गई है। क्योंकि लोकल रूट सहित गोरखपुर को चार बसें भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें