फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्थे चढ़े तीन फर्जी प्रापर्टी डीलर,साधू जैसा फरेबी

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्थे चढ़े तीन फर्जी प्रॉपर्टी डीलर
विज्ञापन

झांसा देकर दूसरे की जमीन बेचने की कोशिश
छावनी पुलिस ने तीन जालसाजों को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत (बस्ती)। जिले के छावनी थाने की पुलिस ने फर्जीवाड़ा करके दूसरे की जमीन की खरीदफरोख्त करने वाले तीन जालसाजों को धर दबोचा। दबिश के दौरान तीन अन्य पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहे। उनके पास से जाली आधार कार्ड, बैंक पासबुक और निवास प्रमाण पत्र समेत अन्य कागजात बरामद किया गया। गिरफ्त में आया अमरनाथ दास अयोध्या में साधू के वेश में रहकर जालसाजी करता रहा।
छतौना निवासी शैलेंद्र सिंह व नेतवर पट्टी निवासी ओमप्रकाश तिवारी से कुछ जालसाजों ने फोन पर संपर्क किया कि उन्हें सस्ते रेट पर जमीन उपलब्ध कराएंगे। बातचीत के दौरान साढे़ नौ लाख में साढ़े तीन बीघे जमीन का सौदा तय हुआ। बृहस्पतिवार को दोनों क्रेताओं को जालसाजों ने जमीन की कीमत देने के लिए 51 हजार का स्टांप लेकर क्षेत्र के मझौवा दूबे गांव में स्थित अयोध्या प्रसाद इंटर कॉलेज पर पहुंचने को कहा। वहां नकद में पूरी रकम मांगने पर शक हुआ।
विज्ञापन

इस पर विक्रेताओं को स्कूल में बैठा कर दोनों क्रेता रुपये लाने के बहाने गांव में हकीकत का पता लगाने गए तो पता चला कि जिस जमीन का वे सौदा कर रहे हैं, उसके स्वामी संतोष कुमार निवासी धिरौली थाना छावनी चार साल से गायब हैं। थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज है। दोनों को समझ में आ गया कि वे जालसाजों के चंगुल में फंसे हैं। लौटने पर वहां से सभी विक्रेता फरार थे। मामला संदिग्ध देख शैलेंद्र और ओमप्रकाश थाने पहुंचे और सभी छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। विक्रमजोत के पास एक होटल से तीन को पुलिस ने दबोच लिया, लेकिन बाकी तीन फरार हो गए।
एसओ अरविंद कुमार शाही ने बताया कि शैलेंद्र व ओमप्रकाश की तहरीर पर पंकज तिवारी निवासी थानाखास, बाबूलाल निवाही खेसुआ ,विजय तिवारी निवासी कोमारे व ओमप्रकाश निवासी खेमराजपुर, घनश्याम निवासी औरंगाबाद व अमरनाथदास निवासी कुर्रा पटना बिहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इनमें विजय, बाबूलाल व अमरनाथ गिरफ्त में आ गए। तलाशी के दौरान इनके पास से धिरौली पांडे के संतोष नारायण के नाम की फर्जी पासबुक और आधार कार्ड आदि बरामद हुआ।
विज्ञापन


खाता धारको ने ब्रांच पर जड़ा ताला
बभनान। परिपक्वता के बावजूद खाते से भुगतान न करने पर कस्बे में स्थित एक फाइनेंस कंपनी के दफ्तर पर खाता धारकों ने धावा बोल दिया। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने ब्रांच ऑफिस पर ताला जड़कर भुगतान की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे सेक्टर मैनेजर सुनील यादव ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। कस्बे के छैला सोनकर, सुरेंद्र प्रसाद ,तुलसीराम, संजय कुमार, रामपाल जायसवाल, हरिश्चंद्र, इंद्रावती, रामपाल और वीरेंद्र सिंह आदि का कहना है कि मेच्योरिटी के बाद भी भुगतान नहीं हो रहा है। जिससे खेती-बारी, बच्चों की पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हो रहा है। शाखा प्रबंधक अमरनाथ श्रीवास्तव ने आश्वस्त किया कि बकाया का शीघ्र भुगतान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें