फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में ट्रांसफार्मर दगा, तार टूटे

विज्ञापन
ट्रासंफार्मर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

बस्ती। शहर के मालवीय मार्ग पर आंधी के चलते एक ट्रांसफार्मर दग गया तो करीब आधा किमी तार डैमेज हो गया। इसके बाद आपूर्ति ठप हो गई, जो करीब 12 घंटे बाद फिर से शुरू हो पाई।
टाउन में विद्युत व्यवस्था को मंगलवार को आधी रात में आई आंधी ने ध्वस्त कर दिया। रात 11 बजे अचानक तेज हवाएं चलने लगीं, इसके चलते मालवीय मार्ग के विद्युत विभाग के निकट स्थित ट्रांसफार्मर दग गया। कारण यह कि यहां तार टूट कर आपस में टकरा गए, जिससे ट्रांसफार्मर पर असर पड़ा। देर रात ठप आपूर्ति को लेकर सुबह से ही निगम की टीम लाइन पर कार्य में जुट गई। तारों को तत्काल बदल दिया गया, जबकि ट्रांसफार्मर की भी मरम्मत हुई। इसके बाद दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ टाउन मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आंधी के चलते लाइन बाधित हुई थी, जो रात में ठीक नहीं की जा सकती थी। सुबह होने के बाद तारों को बदल दिया गया। इस कार्य के चलते आपूर्ति प्रभावित रही है। फिलहाल आपूर्ति बहाल कर दी गई है। अब सब कुछ समान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें