आधी आबादी बने आत्मनिर्भर : सीडीओ
बस्ती।
विकास भवन सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 10 जिलों के उपायुक्त एनएलआरएम ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि रहे अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि जब तक आधी आबादी पूरी तरह आत्मनिर्भरता की ओर नहीं बढ़ेगी, तब तक राज्य ग्रामीण आजीविका का मिशन पूरा नहीं होगा। इसके लिए सबसे पहले इस कार्य में लगे लोगों और एनजीओ को नजरिया बदलना होगा। उन्हें आधी आबादी को स्वावलंबी बनाने के लिए संवेदनशील होना पड़ेगा। एनजीओ संचालकों से कहा कि पहले वह अपनी पूंजी बढ़ाएं। जब पूंजी बढ़ेगी तब महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ेंगी। कार्यशाला का मकसद ग्रामीण परिवेश में रहने वाले लक्षित परिवारों को चिह्नित कर समूह एवं संगठनों से जुड़ाव करवाना, जिससे महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत हो सकें। बताया गया कि इससे तहत साऊंघाट ब्लॉक के चार ग्रामों को इस योजना से पूरी तरह संतृप्त करना है। इस कार्यक्रम में गोरखपुर, देवरिया, बहराइच, सुल्तानपुर, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी और अंबेडकरनगर के उपायुक्त एनएलआरएम सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। इस मौके पर परियोजना निदेशक डीआरडीए आरपी सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।