फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो... अचानक गुजरे पूर्व सीएम, सकते में प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीएम का स्वागत किया
विज्ञापन


बस्ती।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के अचानक फोरलेन से होकर गुजरने की सूचना पर प्रशासन सकते में आ गया। गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज का दौरा करने जा रहे पूर्व सीएम का काफिला मूड़घाट चौराहे पर बड़ी तादाद में फूल माला लिए खड़े कार्यकर्ताओं को देख कुछ पल के लिए ठहरने के बाद गोरखपुर की तरफ रवाना हो गया। इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे उनका काफिला जिले की सीमा में प्रवेश करते ही प्रोटोकॉल के मुताबिक स्कॉर्ट सुरक्षा प्रदान की गई। साढ़े 12 बजे के आसपास पुराने आरटीओ दफ्तर के सामने (मूड़घाट चौराहे) पर जिलाध्यक्ष राज कपूर यादव, पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह, सांसद आलोक तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, महेंद्र नाथ यादव, कपिल देव सिंह, सर्वेश्वर यादव के अलावा बड़ी संख्या में सपाइयों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें