वैज्ञानिक विधि से किसानी करने को प्रोत्साहित करने के लिए सोमवार को कृषि निवेश मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि विशेषज्ञों के अलावा पशु वैज्ञानिकों व कीट विज्ञानियों ने नई विधियों के बारे में किसानों को बताया। कुदरहा विकास खंड के कोप गांव में आयोजित इस मेले के मुख्य अतिथि महादेवा विधायक रवि सोनकर ने कहा कि किसानों की माली हालत सुधारने का दूसरा कोई उपाय इतना आसान नहीं है।
उप कृषि निदेशक राजित राम वर्मा ने किसानों के कल्याण हेतु चलाये जा रहे अनेक योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि किसान खतौनी, पासबुक और आधारकार्ड लगाकर आन लाइन पंजीकरण करा लेंगे तो उन्हें योजनाओं का सीधा लाभ मिलता रहेगा। मेले में स्टाल लगाकर नि:शुल्क कृषि साहित्य उपलब्ध कराया गया। डाक्टर जेपी यादव ने पशु पालन, डाक्टर राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने फसल सुरक्षा, प्रेम प्रकाश ने कृषि योजना के अलावा सुनील कुमार पटेल, बलराम गौड़, कृपाशंकर चौधरी, मनीष तिवारी, दिलीप श्रीवास्तव आदि ने भी योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम प्रधान रामललित यादव और एनजीओ के प्रबंधक राम सिंह ने कृषि वैज्ञानिकों, किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वीरेन्द्र कुमार, दर्शन देवी, किरन, गिरधारी, राममूरत, कृपाशंकर चौधरी, संजू, सरस्वती, इसलावती, केदार, फूलचंद, कविता, कुसुम, पुष्पा, शशिकला, गुलाबी देवी, गोपाल जी, सुरेन्द्र प्रसाद के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे।