फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की गंदगी देख फौजी ने उठा लिया फावड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा पर दुश्मनों के छक्के छुड़ाने के लिए बंदूक उठाने को तत्पर रहने वाले फौजी ने गांव को गंदगी से निजात दिलाने के लिए फावड़ा उठा लिया। फौज का हौसला देखकर ग्रामीण एकत्रित हो गए और फिर गांव की गलियां चकाचक हो गई। नालियों से कचरा निकाल दिया गया, जिससे सड़कों पर पसरा पानी हट गया।
विज्ञापन

सेना में तैनात पिपरपाती मुस्तहकम गांव के निवासी अभय पाल दो दिन पूर्व एक माह की अवकाश पर घर आए थे। वे गांव में घूमने निकले तो चारो ओर गंदगी देख वे खिन्न हो उठे। गांव की नालियां बजबजा रही थीं, सड़कों पर पानी पसरा था। पता चला कि लंबे समय से सफाईकर्मी गांव में आया ही नहीं। गंदगी से मर्माहत फौजी अभय ने गांव वालों को खुद की ताकत पर भरोसा जताने का सूत्र वाक्य देते हुए सोमवार को फावड़ा उठाकर सफाई करने जुट गए। ग्रामीणों ने सिपाही की पहल को आगे बढ़ाते हुए सहयोग किया। सभी ने मिलकर गांव की गंदगी को दूर कर दिया। सफाई के काम में हरिराम गौतम, राजन पाल, रविंद्र यादव, राजाराम गौतम, राघवराम, हिमांशु पाल, कृपाशंकर चतुर्वेदी, बजरंगी शर्मा, आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें