बस्ती। डीएलएड 2024 बैच के तृतीय सेमेस्टर की तीन दिवसीय परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को 1,214 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी, जबकि 64 अनुपस्थित रहे। चार केंद्रों पर तीन पालियों में परीक्षा आयोजित की गई।
पहली पाली में सुबह 10 से 11 बजे तक विज्ञान, दूसरी पाली में सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक गणित और तीसरी पाली में दोपहर दो से शाम चार बजे तक सामाजिक अध्ययन की परीक्षा हुई।
परीक्षा प्रभारी कुलदीप चौधरी ने बताया कि खैर इंटर कॉलेज, बेगम खैर इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और सेक्सरिया इंटर कॉलेज बस्ती में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई गई।
आज होगी अंतिम दिन की परीक्षा
शनिवार को परीक्षा का तीसरा और अंतिम दिन होगा। पहली पाली में सुबह 10 से 11 बजे तक हिंदी, दूसरी पाली में सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संस्कृत/उर्दू और तीसरी पाली में दोपहर दो से तीन बजे तक कंप्यूटर विषय की परीक्षा होगी। डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि परीक्षा शुचितापूर्ण ढंग से कराई जा रही है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक परीक्षा की निगरानी कर रहे हैं।