फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 5.49 करोड़ से बनेंगे 12 स्वास्थ्य उपकेंद्र और एक बीपीएचयू, टेंडर प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
सीएचसी विक्रमजोत
विज्ञापन
बस्ती। जिले में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 5.49 करोड़ रुपये की लागत से 12 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र और एक ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) का निर्माण कराया जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार अगस्त के अंत तक निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इससे करीब डेढ़ लाख की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रत्येक स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण पर 41.57 लाख रुपये खर्च होंगे। इस तरह 12 उपकेंद्रों पर लगभग 4.99 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वहीं विक्रमजोत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में बनने वाली बीपीएचयू पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी जिला पंचायत को सौंपी गई है। भूमि का चिह्नांकन पूरा होने के बाद टेंडर जारी कर दिए गए हैं।
बता दें कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने 12 स्वास्थ्य उपकेंद्रों और एक बीपीएचयू के निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। भूमि का चयन और रिपोर्ट भेजे जाने के बाद शासन ने निर्माण की स्वीकृति के साथ आवश्यक बजट भी उपलब्ध करा दिया। अब निर्माण प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है।
विज्ञापन

इन गांवों में बनेंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र : नए स्वास्थ्य उपकेंद्र सल्टौआ ब्लॉक के बस्थनवा और रेंगी, बहादुरपुर के चंदो, दुबौलिया के महुआडाड़, विक्रमजोत के अमोढ़ा खास और गोड़सरा, कप्तानगंज के रमवापुर कला, गौर ब्लॉक के धंधरिया करनपुर, मुस्लिम पैकोलिया और करनपुर, बस्ती सदर के भौसिंहपुर तथा रामनगर ब्लॉक के मैलानी साहेब वाजिद गांव में बनाए जाएंगे। इसके अलावा विक्रमजोत सीएचसी परिसर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें