रुधौली। उच्च न्यायालय के निर्देश पर न्यायालय चला गांव की ओर अभियान के क्रम में मंगलवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत नटाई कला में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया।
न्यायाधिकारी आशुतोष शुक्ल ने 12 मामलों का निस्तारण किया। दो मुकदमों का निस्तारण सुलहनामा के आधार पर किया गया। शेष का निस्तारण जुर्म-स्वीकारोक्ति के आधार पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायाधिकारी ने पौधरोपण कर किया। इस दौरान ग्राम प्रधान ज्ञानमती, निशांत चौधरी, उमेश चंद्र जायसवाल, अमित कुमार, करन, कृष्णा चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद