फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीट वेव : मेडिकल कॉलेज में 12 बेड का कोल्ड रूम

Mon, 22 Apr 2024 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर इमरजेंसी वार्ड के निकट हीट वेब के मरीजों की होगी व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अब तक जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी-पीएचसी पर हीट वेव से लड़ने की तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने की थी, मगर रविवार को चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज में 12 बेड के कोल्ड रूम की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह कोल्ड रूम इमरजेंसी के पास बनेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनिल यादव ने बताया कि हीट वेव से पीड़ित को तत्काल कोल्ड रूम में भेजा जाएगा, ताकि उसके तापमान को नियंत्रित किया जा सके। इसके अलावा इस वार्ड में सभी आवश्यक दवाएं व 24 घंटे चिकित्सक मौजूद होंगे। यह वार्ड सोमवार से शुरू हो जाएगा। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बेड आदि लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें