जिले में 11857 लोग होम क्वारंटीन
बस्ती। कोरोना को लेकर राहत भरी खबर है। जिले में अब तक 14 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। ये कोरोना पॉजिटिव थे। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि जिले में 31 लोग कोरोना पॉजिटिव हुए थे। इनमें से 14 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है।
डीएम ने बताया कि अब 16 एक्टिव केस है। 2651 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। 2237 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 414 लोगों के रिपोर्ट की प्रतीक्षा है। उन्होंने बताया कि कुल 178 हॉस्पिटल में व 1270 स्कूल में और 11857 लोग घरों में क्वारंटीन किए गए हैं। 183136 लोगों को फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। पंजीकृत 26726 मजदूरों में से 26177 मजदूरों को एक हजार रुपये की दर से 26177,000.00 रुपये डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजा गया है। 46349 में से 35113 दिहाड़ी मजदूरों को एक हजार रुपये प्रति की दर से 35113,000.00 रुपये डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजा गया है। बताया कि कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के उल्लंघन में 225 लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।