फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का उथल-पुथल, तेज आंधी-बारिश का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम का उथल-पुथल, तेज आंधी-बारिश का खतरा
विज्ञापन

फैनी तूफान से बिगड़ा मौसम, तीन दिन रहेगा असर
आम, कटहल और मौसमी सब्जियों की खेती पर खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। बंगाल की खाड़ी में दक्षिणी पूर्वी तट से उठे फैनी तूफान का असर यूपी के पूर्वांचल में पड़ा है। सुबह तेज धूप के बाद दिन चढ़ने के साथ बादल छाने लगे। अपराह्न दो बजे तक आसमान में बादल छा गए। सुबह से ही 30 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलती रही। ऐसे में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानियों का अगले 24 घंटे के भीतर बारिश और आंधी का अनुमान है। रविवार तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने का अनुमान है। इसके बाद स्थिति सामान्य होने की बात कही जा रही है। कृषि विज्ञानी डॉ एसएन सिंह के अनुसार आम, कटहल जैसे फसलों और गर्मी के मौसम की सब्जियां जो खेत में हैं, उन्हें नुकसान की आशंका है। हालांकि तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट लोगों को गर्मी से राहत भी दिलाएगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से उठे फैनी तूफान की वजह से बुधवार को आसमान में बादल बनने लगे थे। बीते सप्ताह तेज धूप के साथ ही तापमान भी तेजी से बढ़ने लगा था। लोगों का दोपहर के समय घर से बाहर निकलना दूभर हो गया। मगर बंगाल की खाड़ी से उठे तूफान ने एक बार फिर मौसम में परिवर्तन कर दिया है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. पद्माकर त्रिपाठी के अनुसार आम की फसल को आंधी आने पर नुकसान हो सकता है। इस परिवर्तन का खेती-किसानी पर खास असर नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें