फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ हो रहा बालू का अवैध खनन, पकड़े गए चार ट्रक

Sun, 24 Mar 2019 09:26 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
पैकोलिया में अबैध बालू खनन में ट्रकों को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पैकोलिया। शासन-प्रशासन की सख्ती के बाद भी जिले में बालू का अवैध खनन बदस्तूर जारी है। पुलिस प्रशासन को खुशामद कर बालू माफिया धड़ल्ले से खनन कर अच्छी कमाई कर राजस्व की क्षति कर रहे हैं। रविवार को पैकोलिया पुलिस ने बालू लदे चार ट्रकों को सीज कर अवैध खनन की कलई खोल दी है। अग्रिम कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी व खनन विभाग को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पैकोलिया संजय कुमार ने बताया कि वह टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण और वाहन चेकिंग पर थे। परसा तिराहे पर वाहनों की जांच के दौरान ही बभनान की तरफ जाते चार ट़्रकों को रोका गया। ट्रकों पर बालू लदा था। मांगने पर भी ट्रक चालक कोई कागजात नहीं दिखा सका। पूछताछ में इन ट्रक चालकों ने बताया कि अयोध्या आदि स्थान से सफेद बालू लादकर ऑर्डर पर दुकानदार को देने जा रहे थे। कागजात मांगने पर नहीं दिखा सके, जिससे पता चल सके कि रॉयल्टी जमा है। जिसके बाद चारों ट्रकों को थाने लाकर सीज कर दिया गया है। जिलाधिकारी व खनन विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चालकों ने अपना नाम राहुल वर्मा, रमेश वर्मा निवासी भिटियहवा थाना गौर, जसवीर यादव निवासी बेलवाराजा थाना गौर तथा राजेश सोनी निवासी गड़हा दलथम्हन निवासी पैकोलिया बताया। सभी का नाम पता नोटकर मुचलके पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें