फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श आचार संहिता का हर हाल में हो अनुपालन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में पैरा मिलिट्री की आमद शुरू
आज पहुंचेगी एक कंपनी सीपीएमएफ, बीएसएफ के जवानों संग पुलिस करेगी मार्च
संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथों पर पहले से फील्ड वर्क
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। लोकसभा सामान्य निर्वाचन क्षेत्र-61 बस्ती क्षेत्र की चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्स (केंद्रीय अर्ध सैनिक बल) की आमद आज से शुरू हो जाएगी। बीएसएफ की एक कंपनी बृहस्पतिवार को यहां पहुंचेगी। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी थानावार चिह्नित मतदान केंद्रों, प्रमुख कस्बों-बाजारों में पैदल मार्च करेंगे। ताकि बिना किसी भय और संकोच के ज्यादा से ज्यादा मतदाता चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी करने को प्रेरित हों।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम डॉ. राजशेखर ने बताया कि भयमुक्त वातावरण बनाया जाएगा, ताकि लोग लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका अदा कर सकें। जिले को 16 जोन और 127 सेक्टर में विभाजित किया गया है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जा चुकी है। सभी बूथों पर आवश्यकता के हिसाब से केंद्रीय अर्ध सैनिक बल सीपीएमएफ तैनात की जाएगी। एसपी पंकज कुमार के अनुसार आदर्श चुनाव अचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने के लिए 60 टीमें निगरानी में लगा दी गई हैं। 15 मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट यानी एमसीसी टीम, 15 सचल दल और इतने ही सर्विलांस टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन


ऐसे लोगों पर पुलिस की नजर
जिन लोगों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
बलवा के ऐसे आरोपी, जिनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।
मारपीट के आरोपी, जिन पर चार्जशीट लग चुकी है।
ऐसे बदमाश, जिनकी हिस्ट्रीशीट खुली हुई है।
वारदात को अंजाम दे रहे क्रियाशील अपराधी।
जेल से जमानत पर रिहा होने वाले माफिया।
सांप्रदायिक मुकदमों के आरोपी।

कुल मतदाता- 18 लाख 31 हजार छह सौ 66 मतदाता (18,31,666)
पुरुष मतदाता- 09 लाख 90 हजार 184 पुरुष (09,90,184)
महिला मतदाता- 08 लाख 90 हजार 164 (08,90,164 )
1462 मतदान केंद्र और 2316 मतदेय स्थल
पुनरीक्षण में 46665 नाम जोड़े और 28539 नाम हटाए गए।
जिले में कुल 1646 सर्विस मतदाता।
137 थर्ड जेंडर मतदाता, 11 हजार 285 दिव्यांग मतदाता ।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें