फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिग्रहित के बजाय खेती की जमीन में उपकेन्द्र का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिग्रहीत के बजाय खेती की जमीन में उपकेंद्र का निर्माण
विज्ञापन

जमीन बचाने के लिए तहसील का चक्कर काट रहे किसान
सीमांकन के बगैर ही निर्माण शुरू कराने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। गौर ब्लॉक के भौखरी गांव में बन रहे 400 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य अधिग्रहीत के बजाय किसानों की जमीन में करने का मामला प्रकाश में आया है। किसानों का आरोप है कि विद्युत निगम ने भूमि का सीमांकन किए बगैर ही किसानों की जमीन में निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। अब वे अपनी जमीन बचाने के लिए तहसील का चक्कर लगा रहे हैं। उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

पैकोलिया थाना क्षेत्र के कोठवा गांव निवासी के विजय बहादुर सिंह, तेज बहादुर सिंह और वीर बहादुर सिंह ने डीएम व एसडीएम हर्रैया को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि भौखरी में निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र की स्थापना के लिए ग्राम सभा के लगभग 11 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। विद्युत निगम इस जमीन का सीमांकन कराए बगैर ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि मौजूदा समय में जो निर्माण कार्य हो रहा है उसे अधिग्रहीत के बजाय उनकी जमीन में कराया जा रहा है। विद्युत निगम के कर्मियों को मना करने पर वे सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में कार्रवाई की धमकी देेते हैं। एसडीएम हर्रैया ने मामले को संज्ञान में लेते हुए राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को पैमाइश के लिए आदेश भी दो बार दिया गया हैं। तीन माह बीत जाने के बाद भी पैमाइश नहीं हो पाई है। अब किसानों को डर है कि कहीं उनकी खेती योग्य जमीन उनके हाथों से न निकल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें